Add To collaction

पूरा चांद -19-Aug-2024

प्रतियोगिता हेतु 
दिनांक:19/08/2024
पूरा चांद

हां है आज पूरा चांद, 
क्योंकि मेरी बहन मेरे साथ है।
मेरा स्नेह, मेरा दुलार मेरे साथ है,
देख देखकर जीता हूं इसे,
क्योंकि मेरी बहन मेरे साथ है।
रक्षाबंधन ही नहीं बल्कि 
मेरे लिए हर दिन अनमोल है।
अकेला अब मैं बिल्कुल नहीं 
मेरी बहन मेरे लिए अनमोल है।
राखी बांधकर मुझे जो एक 
मुस्कान देती है।
मेरे जीवन को खुशियों से
हर लम्हा जो भर देती है।
वहीं मेरा अरमान मेरी जीत है। 
क्योंकि मेरी बहन मेरे साथ है।।


जिनके पास नहीं बहन 
पूछो उनसे उनका हाल। 
कितना कष्ट होता है
सूनी कलाई देख देख 
कितना दिल तड़पता है।
यह रिश्ता ऐसा जो 
जन्मांतर का होता है
बहन भाई और भाई बहन के लिए 
पूरा चांद होता है।।
वो चांद जो बिखेरता रौशनी जगत में 
वहीं चांद भाई बहन के 
पवित्र रिश्ते की मिसाल होता है।।
पूरा चांद भाई बहन का स्नेह होता है
पूरा चांद भाई बहन का साथ होता है
पूरा चांद बहन की रक्षा होता है।
पूरा चांद बहन का सुख होता है।।

शाहाना परवीन 'शान'...✍️
मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

   2
2 Comments

madhura

19-Aug-2024 05:17 PM

V nice

Reply

Arti khamborkar

19-Aug-2024 09:51 AM

v nice

Reply